Monday, April 29, 2024
No menu items!

पूर्व विधायक की मनायी गयी 12वीं पुण्यतिथि

गुलाब चन्द्र यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्रामसभा तुलसीपुर प्राइमरी पाठशाला पर सोमवार को दिन में करीब 12 बजे किशोरी लाल यादव पूर्व विधायक की 12वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मछलीशहर विधायक रहें जहां अध्यक्षता राजदेव पाल व संचालन पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष चंद्रभान यादव ने किया। सभी ने स्व. किशोरी लाल यादव के जीवन पर प्रकाश डाला तथा असहायों को कंबल वितरण किया।

इस अवसर पर कैलाश नाथ यादव पूर्व प्रमुख रामनगर, राज बहादुर यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अभिमन्यु यादव पूर्व प्रमुख, रिटायर्ड आई.ए.एस. कृपाशंकर सरोज, रहमत खान, समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, भागीरथी यादव, समाजसेवी जज सिंह अन्ना, दीपचंद राम, रामराज गुप्ता, पुष्पेंद्र राना प्रधान रानीपुर, रामू मौर्य अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मड़ियाहूं, दीपचंद राम, कार्यकारिणी सदस्य श्यामराज यादव, डॉ अभयराज यादव, अवधराज यादव, डा. अख्तर हाशमी, डा. मंगलेश यादव, डा. राकेश, डा. नागेश, चिल्ड्रन गाइड के प्रबंधक स्वर्ण सिंह, लालधर यादव लालू, राहुल यादव पत्रकार, विवेक जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular