Monday, April 29, 2024
No menu items!

घायल गोवंश का 1962 की टीम ने सड़क पर किया उपचार

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के सड़क के किनारे घायल गोवंश का 1962 एंबुलेंस की टीम ने इलाज किया। बता दें कि सरकार पशुओं की इलाज के लिए एंबुलेंस सुविधा प्रदान की है जहां महराजगंज बाजार एक गोवंश अज्ञात वाहन की चपेट में घायल हो गया था। वहीं स्थानीय लोगों पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर सचिन सिंह व 1962 की टीम को सूचना दिया। मौके पर डा. खुर्शीद व फार्मासिस्ट मुन्नू ने पहुंचकर घायल गोवंश का इलाज किया। वहीं आस—पास लोगों ने सरकार व डॉक्टरों का धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular