Sunday, April 28, 2024
No menu items!

28वीं राज्यस्तरीय सीनियर वालीबाल महिला प्रतियोगिता शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के निर्देश पर जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में 28वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबाल (महिला) चैम्पियनशिप का आयोजन महाराणा प्रताप न्यायामशाला टी.डी. कालेज के मैदान पर शुरू हुआ। चैम्पियनशिप का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक सिंह ने किया जहां विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश सिंह प्रबंधक टीडी इण्टर कालेज एवं डा. चित्रलेखा सिंह प्रवक्ता एवं पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर की उपस्थिति रही। अध्यक्षता अश्वनी सिंह जिलाध्यक्ष जिला वालीबाल जौनपुर ने किया। अशोक सिंह ने खेलों के महत्त्व एवं संघ पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुये खेलों के विकास कैसे हो, इस पर विचार व्यक्त किये।
यह प्रतियोगिता 7, 8 व 9 फरवरी को आयोजित होगी। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए 4 वॉलीबाल कोर्ट का निर्माण कराया गया है। जौनपुर बॉलीबाल संघ के सभी सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों तथा ‘पदाधिकारियों के अथक परिश्रम से ही बहुत कम समय में मैदानों को तैयार कराया गया है। कुल 25 विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में 30 रेफरी जो उ.प्र. वॉलीबाल संघ से सम्बद्ध हैं, यहाँ आकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उ‌द्घाटन अशोक सिंह ने फीता काटकर किया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण द्वारा व अंगबस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बॉलीबाल संघ के सचिव अम्बरीश भदोरिया, उपाध्यक्ष यू०पी० एसोसिएशन रोशन लाल, टेक्निकल कमेटी से सी०पी० सिंह, रेफरी बोर्ड की चेयरमैन सीएम यादव, समाजसेवी निखिलेश सिंह अध्यक्ष बिजली कर्मचारी संघ, प्रधानाचार्य बिरेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेश यादव, संजय यादव, गौरव यादव, सत्य प्रकाश सिहं, मोती लाल यादव, धनन्जय सिंह, सुबाष सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विजय सिंह ‘बागी’ जिला सचिव जौनपुर वॉलीबाल संघ तथा आभार आयोजन सचिव आलोक सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular