Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बयालसी महाविद्यालय में 32वां दो दिवसीय रोवर/रेंजर सम्पन्न

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बयालसी महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 32वें दो दिवसीय विश्वविद्यालयीय रोवर/रेंजर का समागम शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. प्रेम नारायण सिंह निर्देशक एयूसीटीई काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं अध्यक्ष डॉ जगदीश सिंह दीक्षित, विशिष्ट अतिथि प्रो. समर बहादुर सिंह और प्रो. अनिल प्रताप सिंह थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अलकेश्वरी सिंह ने मुख्य अतिथि को स्कार्फ, बैज, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इसके बाद 32वें समागम में समग्र रूप से रोवर्स में पीजी कॉलेज गाजीपुर ने प्रथम एवं बयालसी महाविद्यालय जलालपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रेंजर्स में समग्र रूप से पीजी कॉलेज गाजीपुर प्रथम स्थान, राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय स्थान एवं बयालसी महाविद्यालय जलालपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें अब प्रदेश स्तरीय समागम के लिए बागपत में अपना दमखम दिखाएंगी। कुल 20 प्रतियोगिताओं के अंतर्गत प्रतिभागियों का मूल्यांकन हुआ। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में प्रो. शंभू राम जिला मुख्यायुक्त रोवर/रेंजर, डॉ गंगेश सिंह दीक्षित फुपुक्टा प्रतिनिधि, डॉ विजय सिंह पूर्व अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, डॉ सारिका सिंह, डॉ मुक्ता राजे सहित तमाम महाविद्यालयों के अतिथिगण, आचार्य, बयालसी महाविद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजन सचिव अनिल कुमार जिला संयुक्त सचिव रोवर/रेंजर थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय नारायण सिंह सह आचार्य ने किया। अन्त में डॉ प्रतिभा सिंह सह आचार्य ने आभार प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular