Monday, April 29, 2024
No menu items!

सेनानी के स्मरणार्थ में 40 छात्र विजाताओं को मिला पुरस्कार

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। मेरी माटी, मेरा देश के तहत कम्पोजिट विद्यालय खलीलपुर शाहगंज की ओर से निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता के 40 विजेता छात्र नोट बुक पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किये गये। प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इन्हीं छात्रों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया।


वरिष्ठ अध्यापक वीरेन्द्र प्रताप सिंह व व्यवस्था संचालन पंकज सिंह आदि ने बखूबी निभाई। अतिथि उप प्रधानाचार्य देवी प्रसाद सिंह, कमला प्रसाद सिंह, जनार्दन सिंह सैनिक, साहेबराज सिंह, आशुतोष सिंह, राकेश सिंह, सत्यव्रत सिंह, प्रधान शैला सिंह, अजय सिंह, उदय नारायण सिंह, इन्द्र नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, प्रधान अमरदेव गौतम, प्रधान पूर्णमासी राजभर के हाथों छात्र पुरस्कृत किये गये। साथ ही सभी अतिथियों सहित कई गणमान्य को स्मृति चिन्ह भेट स्वरूप प्रदान किये गये।
सभी ने अपने सम्बोधन में स्व. बिपिन बिहारी सिंह के संस्मरण सुनाते हुये कहा कि ऐसे लोग युग—युगों तक याद किये जायेंगे जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन समाज की भलाई में समर्पित किया। कार्यक्रम के आरम्भ में ध्वजारोहण, झण्डा गीत, राष्ट्रगान के पश्चात सरस्वती प्रतिमा और खलीलपुर के नेताजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बिपिन बिहारी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रध्दा सुमन अर्पित किया। ध्वजारोहण सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य देवी प्रसाद सिंह ने किया।संचालन छोटे लाल यादव ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular