Monday, April 29, 2024
No menu items!

जेसीआई शाहगंज सिटी का 44वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की देर रात सम्पन्न हुआ। 44वें शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष के तौर पर राम अवतार अग्रहरि ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सचिव की जिम्मेदारी वीरेंद्र जायसवाल और कोषाध्यक्ष का पदभार उज्ज्वल सेठ संभालेंगे। इस मौके पर पांच नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की। पक्का पोखरा स्थित एक मैरेज लॉन में देर रात तक चले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रचना सिंह मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत जेसी आस्था और लक्ष्य पाठ से हुई। भाग्यश्री ने गणेश वंदना पर नृत्य किया। सचिव 2023 कार्तिक अग्रहरि ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद अध्यक्ष 2023 निर्भय जायसवाल ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर वर्ष 2023 में उम्दा प्रदर्शन करने वाले और विशेष योगदान देने वाले जेसी साथियों और पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि और उनकी कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष के पद पर विवेक सोनी, हिमांशु गुप्ता, शुभम गुप्ता, अनूप सेठ, बालाजी राव और कार्तिक अग्रहरि ने शपथ ली।

निदेशक पद पर डॉ. प्रशांत, संदीप यादव, आशीष सोनी, मनीष बरनवाल, रवि अग्रहरि और अश्विनी यादव ने शपथ लिया। बबीता अग्रहरि ने फर्स्ट लेडी, वीरेंद्र जायसवाल ने सचिव, उज्ज्वल सेठ ने कोषाध्यक्ष, दीपक सिंह ने पीआरओ, आर्यन अग्रहरि ने जेजे चेयरमैन, आयुष अग्रहरि ने जेजे सचिव और रौनक मोदनवाल ने जेजे कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। नये सदस्य के रूप में रोहित अग्रहरि, उत्कर्ष, सुशील मोदनवाल, सुधीर अग्रहरि और रागिनी जायसवाल को मंडल अधिकारी अविनाश जायसवाल ने शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि सफलता के लिए जरूरी है कि हम अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें। धन्यवाद ज्ञापन कार्तिक अग्रहरि ने किया। संचालन सौरभ सेठ ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, रूपेश जायसवाल, रमेश गुप्ता, लालचंद यादव, कैलाश नाथ जायसवाल, दिनेश चन्द्र गांधी, उमाशंकर गुप्ता, संजीव जायसवाल, संजय गुप्ता, मनोज पांडेय, सभासद सिंपू अग्रहरी, कृष्णकांत सोनी, अर्पित जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, रविन्द्र दुबे, अभिषेक अग्रहरि, दीपक जायसवाल, संदीप जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, सर्वेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular