Monday, April 29, 2024
No menu items!

5 लाख लोग एक साथ गायेंगे वन्दे मातरम: डा. सन्दीप पाण्डेय

जौनपुर। 12 जनवरी को युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर लगभग 5 लाख लोग एक साथ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन करेंगे। यह बात मंगलवार को भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने आगे बताया कि स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर शौर्य परिवार द्वारा एक भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सर्वप्रथम एक भव्य शोभायात्रा भण्डारी स्टेशन से निकाली जायेगी जो सुतहट्टी, कोतवाली, चहारसू, शाही पुल होते हुए ओलन्दगंज, जेसीज चौराहे से बीआरपी के मैदान तक जायेगी जहां स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का कार्यक्रम आयोजित है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक रमेश जी रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रान्त खण्डेलवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अनुज झा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यवाह मुरली पाल एवं जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह रहेंगे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् से किया जायेगा जिसमें विशेष बात यह है कि इस बार दिन में 2 बजकर 15 मिनट पर जब यह राष्ट्रीय गीत बीआरपी मैदान से गाया जायेगा तो उनके साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, व्यापारी बन्धुओं सहित जनपद के समस्त लोग प्रतिभाग करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान जयन्ती के प्रकल्प प्रमुख प्रमोद मौर्य, सह प्रकल्प प्रमुख आनन्द देव वर्मा, पंकज सिंह, जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, चंचल पाठक, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, जनार्दन पाण्डेय, अमित पाण्डेय, सुजीत यादव, राहुल अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular