Monday, April 29, 2024
No menu items!

चोरी की विद्युत मोटर के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह स्थित आइटीआई कालेज व अन्य स्थानों से हुई विद्युत मोटर चोरी के मामले का पर्दाफाश करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार विद्युत मोटर व एक अधकटा मोटर बरामद किया है। मोटर चोरी की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत धारा 380 में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने माल सहित चोरों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक राम विशाल सिंह व हेड कांस्टेबल अजय सिंह व कांस्टेबल अशोक यादव, मशकूर अहमद तथा शरद वैश्य के साथ मोटर चोरी में संलिप्त 5 शातिर अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के गैरवाह बड़का पुरवा निवासी गोरे लाल हरिजन पुत्र तेजई, रोहित कुमार पुत्र सूरज हरिजन, मोनू कुमार पुत्र सन्त लाल तथा सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी मो. शादाब एवं मो. आदिल पुत्रगण आफताब के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाना के अलावां अन्य थानों में भी विभिन्न धाराओं में आपराधिक अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चालान न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular