Monday, April 29, 2024
No menu items!

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 501 जोड़ों का हुआ विवाह

  • पूर्व सांसद ने नव दम्पत्ति को दिया आशीर्वाद
  • शाहगंज महोत्सव के पहले दिन हुये तमाम रंगारंग व संस्कृतिक कार्यक्रम


चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सर्वधर्म सामूहिक विवाह व शाहगंज महोत्सव का आयोजन नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित हुआ जहां जनपद के विभिन्न गांवों से आए जोडों ने विवाह की रस्म को अदा किया। विधायक रमेश सिंह के साथ पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने नव दंपत्ति को ग्रिहस्थ जिवन सुखमय बिताने का आशिर्वाद दिया। समाज कल्याण विभाग जौनपुर ने शनिवार को शाहगंज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जहां 501 जोडों का विवाह हुआ। नवदंपत्ति को विधायक रमेश सिंह के साथ पूर्व सांसद हरिबंश सिंह, उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार व क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने आशिर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि 51 वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 501 जोडों का विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि शासन की बड़ी ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें गरीब बेटे-बेटियों का घर बसाया जा रहा है। नव विवाहित जोड़ों के उज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि इच्छुक पात्र व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अगले सामुदायिक विवाह समारोह का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर रुपेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख सोंधी प्रतिनिधि अजय सिंह, सुइथाकला प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चंद्र तिवारी, खुटहन ब्लाक बृजेश यादव समेत विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव के पहले दिन शनिवार को 489 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत किये। 12 मुस्लिम जोड़ों को धर्म गुरुओं ने निकाह में शामिल किया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरिवंश सिंह और विधायक रमेश सिंह के अपना आशीर्वचन दिया। श्री सिंह ने कहा कि बेहद कम समय में बीस साल से बीमार चल रही विधानसभा को यहां के लोगों अपनी सोच बदलकर व्यवस्था में परिवर्तन किया और अच्छा नतीज़ा देख रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों, नालियों का लगातार निर्माण करके ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। भाजपा सरकार विकास को गति देने के लिए जिस तरह से गम्भीर है उसी तर्ज पर शाहगंज विधानसभा का नेतृत्व कर रहा आपका बेटा, आपका भाई क्षेत्र के विकास के लिए गम्भीर है।
क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने आगंतुक अतिथियों व नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। वैवाहिक कार्यक्रम के पश्चात शाम से संस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम क्षेत्रीय और बाहर से आए कलाकारों ने प्रस्तुत किया। संस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद रहे। इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह, रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, धीरज पाटिल, रूपेश जायसवाल, डा. देवी प्रसाद पुष्पजीवी समेत भारी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular