Sunday, April 28, 2024
No menu items!

गर्ल आइकान प्रोग्राम में 52 किशोरियों को मिला स्मार्टफोन

जौनपुर। मिलान फाउण्डेशन एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने बीआरपी इण्टर कॉलेज में किया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा. सुबाष चंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र यादव, नेहा श्रीवास्तव एवं सुरभि श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि किशोरी सशक्तीकरण के तहत उनके लीडरशिप एवं कैपेसिटी बिल्डिंग को लेकर 52 किशोरियों को गर्ल आइकन कार्यक्रम से जोड़ा गया है।

ये किशोरियां अपने हम उम्र पियर समूह द्वारा समुदाय में लड़कियों की शिक्षा हेतु जागरूक करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने कहा कि गर्ल आईकॉन प्रोग्राम किशोरियों को शिक्षा की क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और नई दिशा व नई रोशनी प्रदान करेगा। जौनपुर की किशोरियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। रंजना शुक्ला एवं सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी सशक्तीकरण लीडरशिप ट्रेनिंग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य डिजिटल साक्षरता और करियर काउंसलिंग के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास किया जाता है। नेहा श्रीवास्तव उजमा और मुन्नी बेगम ने बताया कि संस्था वंचित समुदाय की किशोरियों को सूशिक्षित सुयोग्य और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मिलान द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय कार्यक्रम गर्ल आइकन कार्यक्रम है। परिणीता व सुपूर्णा ने बताया कि किशोरियों के शिक्षा हेतु गर्लआईकान प्रोग्राम के तहत 52 किशोरी को स्मार्टफोन बैग और टीशर्ट वितरित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव और अनुभव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बालिकाओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। नेहा श्रीवास्तव ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर ऋषि श्रीवास्तव, मुन्ना मौर्य, विनय यादव, विवेक, सुरभि, उजमा, सुपर्णा, रंजना, अनुभव, परिणीता आदि मौजूद रहीं। अन्त में संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular