Monday, April 29, 2024
No menu items!

तीन अरोपितों की 55 लाख की सम्पत्ति कुर्क

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने मुनादी करवा कर गैंगस्टर के तीन आरोपितों की 55 लाख की सम्पति कुर्क करते हुए सरकारी बोर्ड लगा दिया। पुलिस के इस कार्रवाई से आरोपितों में खलबली मची हुई है। पिछले वर्ष अवैध रूप से गोवंश के बिक्री करते हुए नगर के सिपाह मोहल्ले के वसीर, सद्दाम व जावेद पकड़े गये थे, जिसमें पुलिस ने तीनों‌ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई‌ की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा व नायब तहसीलदार अमित सरोज की मौजूदगी में पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई और वसीर उर्फ खिचड़ू की 10 लाख, सद्दाम की 20 लाख व जावेद की 25 लाख की सम्पत्ति कुर्क की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular