Monday, April 29, 2024
No menu items!

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 72 शिकायतों में 6 का हुआ निस्तारण

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। तहसीलदार मूसा राम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 72 शिकायतें आईं जिसमें छ: शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। भूमि सम्बंधी शिकायतों की अधिकता रही।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, नायब तहसीलदार संतोष यादव, सूरज पटेल, मीना गौड़ सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular