Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कड़ैला में हुआ 70.74 प्रतिशत मतदान

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। विकास खंड सोंधी ब्लाक के कड़ैला गांव में गुरुवार को प्रधान पद का उपचुनाव पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक 70.74 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं की कुल संख्या 1309 में 926 मत पड़े। प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर दो बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या 370 पर 445 और बूथ संख्या 371 पर 481 वोट पड़े। दोपहर तक मतदान की गति तेज रही। दोपहर एक बजे तक 64.62 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर बाद मतदान धीमा रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular