Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

  • जिलाधिकारी सहित तमाम लोगों ने किया ध्वजारोहण

जौनपुर। जनपद में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुज झा ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों व आम जनमानस को पंचप्रण की शपथ दिलाई। साथ ही जनककुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार देकर उनका प्रोत्साहन करते हुये जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संभ्रांतजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिलकर आपस में एक होकर रहने की आवश्यकता है तभी भारत देश मजबूत होगा।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसलिए मनाया जाता है कि हमें यह हमेशा याद रहे कि आपसी लड़ाई से अपनी ही क्षति होती है। भारत के सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी देश की सेवा करते है, हमारी रक्षा करते है अतः हमारा कर्तव्य बनता है कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। हम शहीदों का तो सम्मान करते है और हमे उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए, उनकी समस्याओं को सुनना हमारी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह ने अपने विचार प्रकट किया। सूचना विभाग के पंजीकृत दल सोनम सरोज एंड पार्टी ने लोकगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी द्वय, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, लाल बहादुर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी व आम जनमानस उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular