Monday, April 29, 2024
No menu items!

नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर में 8वां वार्षिकोत्सव आयोजित

मछलीशहर, जौनपुर। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जमालपुर के स्थापना दिवस पर वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर में अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक कार्यक्रम चल रहा है। रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार की सुबह करसूल नाथ धाम से आये डॉ. बिमलेश जी महाराज की देखरेख में संरक्षक उमाशंकर श्रीवास्तव ने वैदिक विधि-विधान के साथ मंदिर में विराजमान पूरे शिव परिवार का पूजन कर अखंड रामायण का पाठ शुरु कराया। शनिवार को रामायण पाठ के बाद भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया। आयोजक शिवशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार शाम को भंडारा आयोजित किया जाएगा जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त प्रसाद लेंगे। कार्यक्रम के चलते पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। ग्रामीण रामायण पाठ से लेकर सभी कार्यक्रम मे बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular