Wednesday, May 15, 2024
No menu items!

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी का मनाया शहादत दिवस

पंकज बिन्द
जौनपुर। कलेक्ट्रेट में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस मनाया। इसके बाद डीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव रामचरित्र निषाद ने कहा कि फूलन देवी मछुआ समाज ही नहीं विश्व की महिलाओं के लिये आदर्श रही हैं। उन्होंने समाज को जागरूक करने के लिए अन्याय खिलाफ मोर्चा खोला था। फूलन देवी ने जुल्म, अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण के खिलाफ महिलाओं के सम्मान की रक्षा और उनके हक के लिये सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामचन्द्र निषाद, अमरनाथ केवट, रामराज निषाद, प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रेश निषाद, बैजनाथ आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular