Wednesday, May 15, 2024
No menu items!

साधन सहकारी समिति के रिक्त पदों का हुआ चुनाव

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक में स्थित साधन सहकारी समिति के सदस्य पद के पड़े पदों के लिए गुरुवार को चुनाव हुआ। गहमा—गहमी के बीच अंत में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मालूम हो कि ब्लॉक के चुरावनपुर, कपूरपुर, चितौड़ी, मितावां समितियों में दो दर्जन पद रिक्त थे। सहकारी संघ में चेयरमैन पद हेतु यही सदस्य मतदाता की भूमिका में होते हैं, इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर इन पदों पर होती है। सभी समितियों में खाली पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए चुरावनपुर समिति में 5 रिक्त पदों हेतु ओंकार मिश्र, रामचन्द्र, संदीप सिंह, सदानंद शुक्ल, श्याम लाल निर्विरोध सदस्य चुने गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular