Tuesday, May 14, 2024
No menu items!

मछली मारने गया मछुवारा गोमती नदी से लापता, राजेपुर के पास मिली नाव

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी 56 वर्षीय मछुवारा रविवार की देर शाम से गोमती नदी में लापता हो गया। वह मछली पकड़ने गया था। उसकी नाव जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव के मल्लाह बस्ती के पास मिली।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी छोटे लाल निषाद अपनी नाव से शाम को मछली पकड़ने के लिए गया था। रात जब वह घर नही पहुंचा तब परिवार के लोगों को कुछ शंका हुई। वे लोग गोमती नदी में काफी दूर तक उसे ढूढने का प्रयास किये। पुलिस को भी सूचना दिया। पुलिस भी देर तक नदी में उसे खोजबीन करवाती रही परन्तु कुछ पता नहीं चल सका। छोटे लाल के दो पुत्र राजेपुर रामेश्वरम गांव में ही अपने चाचा के साथ रहते हैं।उन दोनों ने नदी में पिता व उसकी नाव की खोज रहे थे। थोड़ी ही देर बाद नदी के पानी के बहाव के साथ नाव राजेपुर की मल्लाह बस्ती के पास नदी में दिखी। दोनों पुत्र तैर कर नाव के पास पहुंच गए। उन्होंने देखा कि नाव में केवल पिता की चप्पल थी।

नाव को किनारे लाकर बांध दिया। उसके बाद अपने गांव के लोगो को सूचना दिया। फिलहाल काफी लोग खुद ही नदी में छोटे लाल को खोज रहे हैं। सोमवार के दिन में भी उसका पता नहीं लगा। छोटे लाल के तीन पुत्र रविन्द्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार है। जितेंद्र पिता के साथ रहता है। बाकी दोनों पुत्र अपने चाचा के साथ राजेपुर रामेश्वरम गांव में रहते हैं।घटना के बाद से छोटे लाल की पत्नी आशा निषाद व अन्य का रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी से पूछने पर बताया गया कि रात को 112 डायल पुलिस मौके पर गयी थी। खोजबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular