Wednesday, May 15, 2024
No menu items!

लिपिक ज्ञान प्रकाश को मातृशोक, विद्यालय में हुई शोकसभा

जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज में कार्यरत लिपिक ज्ञान प्रकाश सिंह की माता जी व विपिन सिंह सभासद की दादी का निधन हो गया। विद्यालय में आयोजित शोकसभा में प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि माता जी समाजसेवा के कार्यों में हमेशा लगी रहीं। महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने जो प्रयास किया, वह अविस्मरणीय है। उनका निधन समाज के लिए बहुत दुखदायी है। विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी सहित तमाम छात्र-छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में तमाम शिक्षक, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular