रियाजुल हक
जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार स्थित रहमानिया सीरत कमेटी के बैनर तले होने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक देखते ही बन रही थी। चारों ओर रंग बिरंगे झालरों से गली को सजाया गया था। अपने दस्तूर के मुताबिक एक जुलूस बड़ी मस्जिद के पूर्वी गेट से शाम को उठा और अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ मल्हनी पड़ाव स्थित मस्जिद के पास जाकर के समाप्त हो गया। रास्ते भर विभिन्न अंजुमन रसूल की शान में नाते पढ़ती रही। वहीं विभिन्न अखाड़े अपना करतब भी दिखाते रहे। दूर दराज से आए बच्चों और औरतों ने लगे हुए मेले का लुफ्त उठाया।
इस मौके पर उक्त पड़ाव स्थित मस्जिद के सामने राष्ट्रीय एकता का भी प्रोग्राम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल रहे। कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह ने कहा कि समाज में हमेशा जोड़ने की बात होनी चाहिये। सांप्रदायिकता किसी भी मसले का हल नहीं है। हम सब लोगों को मिलकर साथ में रहना चाहिए और सभी धर्म का सम्मान समानता के साथ करना चाहिए।
सपा नेता श्रवण जायसवाल, आरिफ हबीब, अकरम जौनपुरी ने सीरत ए नबी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन साजिद अलीम ने किया। आभार कमेटी के अध्यक्ष नासिर जौनपुरी ने व्यक्त किया। कन्वीनर दानिश इकबाल ने कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया। इस मौके पर रियाजुल हक, रिजवान अहमद, चांद मोहम्मद, नदीम, इरशाद मंसूरी, जफर मसूद, जफरुल्लाह खान, विजय सिंह बागी, तारिक इकबाल, अब्दुल बारी, इरशाद अनवार खां, मोती लाल यादव, अखंड भारत यादव, शौकत अली, बख्तियार आलम, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।