चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के कलेक्टरगंज गांधी नगर गल्ला मंडी स्थित रामलीला फड पर शोकसभा हुई। कार्यक्रम उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित हुआ। सभा में पूर्व पालिकाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्त एवं साथी विजय मोदनवाल के असामायिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रख श्रृद्धांजलि अर्पित किया गया।
शोकसभा में तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसें नगर व क्षेत्र के अपूर्णीय क्षति बताया। 10 वर्षों के कार्यकाल में नगर के विकास की धारा बहती रही। नवोन्मेष कार्य से जहां नगर का विकास हुआ, वहीं सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्थान हेतु उनके कार्यों को याद किया गया। वहीं साथी विजय मोदनवाल ने मरते दम तक अपने मित्र का साथ नहीं छोड़ा था। पूर्व पालिकाध्यक्ष के मृत्यु के उपरांत भी उन्होंने भी मृत्यु लोक कों अलविदा कह साथ चले गए। दोस्ती का बेहिसाब मिशाल छोड़ गये।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र अग्रहरि, नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, सत्येंद्र मोदनवाल, ईशान जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, शिरीष अग्रहरि, अजय अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरी, आनंद मोदनवाल, सुनील अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, संदीप मोदनवाल, दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ आदि ने भी शोक जताया।