Tuesday, May 14, 2024
No menu items!

सांसद बीपी सरोज के प्रयास से ढाई सौ जरूरतमन्दों में कम्बल वितरित

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज के प्रयास से ढाई सौ जरूरतमंदों को बीडीओ धर्मापुर काशीनाथ सोनकर और भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा द्वारा कंबल वितरित किया गया।
बीडीओ धर्मापुर श्री सोनकर ने बताया कि सांसद श्री सरोज के प्रयास पर प्रशासन द्वारा अवमुक्त किए गए धन द्वारा चिन्हित किए गए ढाई सौ लोगों को बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कंबल वितरित किया गया। कंबल पाकर जरूरत मन्दों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, बीडीओ काशीनाथ सोनकर, उमेश सिंह, बुलट सिंह, विकास सिंह, चंद्रशेखर निषाद, सुरेंद्र सिंह, दिवाकर निषाद, उमाकांत यादव, राम सिंह मौर्य, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular