Tuesday, May 14, 2024
No menu items!

महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण मामला लोकसभा में उठाऊंगा: श्याम सिंह यादव

अजय पाण्डेय
जौनपुर। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों विवादों में घिरे हैं। उन पर कई महिला खिलाड़ियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। कुश्ती संघ के विवादों के विषय को आवश्यकता यदि पड़ी तो एक सांसद की हैसियत से वह मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। उक्त बातें जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव ने नगर के मियांपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कुश्ती संघ के विवादों को लेकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि कुश्ती खेल से जुड़ी देश की प्रतिभाओं के दिल्ली में धरनारत होने के बाद भी अब तक इस मामले में आरोपी का इस्तीफा नहीं आया है। इस मामले में जांच की कार्रवाई नहीं पूरी की गई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया।
सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता का नशा बेहद खराब होता है। अपनी बातों को बल देने के लिए उन्होंने कहा कि “कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय”। देखना होगा कि अब इस मामले में आगे सरकार द्वारा क्या होता है? सांसद ने यह भी कहा कि देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया मे खेल प्रेमियों ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। इस मसले पर देश का सिर झुक रहा है। कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सबके लिए बराबर है। जिस तरह का आरोप महिला खिलाड़ियों ने लगाया है, उसके बाद कुछ नहीं बचता है। दूसरा कोई व्यक्ति होता तो अब तक जेल में भेजा गया होता।
सांसद ने कहा कि मीडिया ने अभी तक उनके बैक ग्राउंड की कोई खबर जनता से सामने नहीं लाई। अब इस बात की जरूरत है कि इस मामले में महिला खिलाड़ियों को न्याय दिया जाय और दोषी को सजा दी जाय। वह इस मुद्दे को मीडिया के माध्यम से उठा रहे हैं। आवश्यकतानुसार इस मुद्दे को फ्लोर ऑफ दी हाउस (लोकसभा) में उठाएंगे। यह मुद्दा पूरा देश उठा रहा है। अन्त में उन्होंने कहा कि खुद भी वह खेल में रुचि रखते हैं। अभी जौनपुर के इंग्लिाश क्लब में शूटिंग ट्रेनिंग प्वाइंट का निर्माण हो रहा है जहां हजारों खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। अब तो प्रशिक्षित व्यक्ति को पुलिस व सेना में सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular