जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जहां 2022 की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने नवचयनित 2023 की अध्यक्ष सोनी जायसवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पहले सर्वप्रथम जेसीआई आस्था पाठ सचिव मीरा अग्रहरि ने पढ़ा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ वी.एस. उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष/व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के सदस्यों ने अतिथियों को माल्यार्पण करते हुये पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इसके बाद 2022 अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन पढ़ते हुए वर्ष में हुए कार्यक्रमों के सभी संयोजक को अवार्ड देकर पुरस्कृत किया। साथ ही सभी पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, कल्पना केसरवानी, मधुरानी गुप्ता, रीता कश्यप, चारू शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
नवचयनित अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने चेतना को सभी सदस्यों के सहयोग से एक नए मुकाम तक ले जाने की बात कही और 2023 की अपनी कार्यकारिणी सचिव मीरा अग्रहरि, कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी के साथ विभा गुप्ता, इंदिरा जायसवाल, रजनी साहू, रिचा गुप्ता, मंजू जायसवाल, शालिनी सिंह, चेतना साहू, अंजू पाठक, जूही वर्मा, संगीता सेठ, मीना गुप्ता, रिंकी जायसवाल, रेनू बैंकर, अलका उपाध्याय, किरण सेठ, ममता गुप्ता, सुधा बैंकर, ममता केसरवानी, शिल्पी जायसवाल, मीनू बरनवाल, शारदा गुप्ता, अंजू जायसवाल, सोना बैंकर, अनीता गुप्ता, यशिका गुप्ता, यशी गुप्ता को शपथ दिलाई।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि राधेरमण जायसवाल ने इस वर्ष चेतना परिवार में आए नए सदस्य डॉ. शिल्पी, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी, देवेंद्र कौर, वंशिका सिंह, चारु टंडन, रजनीश कौर, ज्योति श्रीवास्तव, सृष्टि केसरवानी, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, अर्चना सेठ, रविंदर कौर को शपथ दिलाया। मुख्य अतिथि वाणी रंजन अग्रवाल ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाएं आज के समय कहीं भी पीछे नहीं हैं। जेसीआई चेतना के कार्यों से यह सिद्ध होता है कि आज के युग की महिला हर क्षेत्र में अपने आपको स्थापित कर रही हैं। मुख्य अतिथि ने लकी मेंबर का सम्मान रजनी साहू, सुधा बैंकर और सोना बैंकर को दिया। अध्यक्ष, सचिव और संयोजक अलका उपाध्याय, रेनू बैंकर, मंजू जायसवाल ने संयुक्त रूप से मुख्य और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने महत्वपूर्ण सदस्यों को गिफ्ट भेंट किया।
इस अवसर पर दीप्ति रिजवान, सरिता बैंकर, संजना, गौरव सेठ, विशाल गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, दिलीप सिंह, संदीप पांडेय, शिवम सिंह, ममता उपाध्याय, ज्योति कपूर, उर्वशी सिंह, हेमा श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, संगीता गुप्ता आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉली गुप्ता, शालिनी सिंह एवं जयंती श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में संयोजक मंजू जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया!