Tuesday, May 14, 2024
No menu items!

टाॅप टेन अपराधी गांजा के साथ गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। थानाध्यक्ष सरपतहां विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने दो किलो सौ ग्राम गांजा के साथ टाॅप टेन अपराधी तथा एक अन्य वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद कांस्टेबल संजय सिंह, अमित कुमार के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे थे।
इस दौरान मिली सूचना पर भगासा-पटखौली मोड़ के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से दो किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार ब्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के सारीजहांगीरपट्टी गांव निवासी मंशूर कंकाली उर्फ मुंशू पुत्र शहाबुद्दीनपुर उर्फ छंगू कंकाली के रूप में हुई। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय थाने का टाॅप टेन अपराधी है जिसके विरूद्ध स्थानीय थाने में लूट और हत्या के प्रयास में कई अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। दूसरी ओर उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय व कांस्टेबल आशीष कुमार ने वारण्टी राजमन पुत्र शिवनाथ हरिजन निवासी जुनेदपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular