पंकज बिन्द
जौनपुर। निषाद पार्टी के संगठन जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण निषाद लोकसभा मछलीशहर के सांसद भोलानाथ सरोज के मीडिया प्रभारी बनाए गए। खबर लगते ही लोगों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। बता दें कि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी प्रेम नारायण निषाद पार्टी के संगठन जिलाध्यक्ष है। क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता सामाजिक कार्य को देखते हुए सांसद भोला सरोज ने उन्हें मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।