विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पथरू दादा का गुरुवार की भोर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 87 साल के थे। केराकत के रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे राम समुझ सिंह ने मुखाग्नि दी। केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूरनपुर निवासी पथरू दादा 1952 से जनसंघ से जुड़े थे। वे 18 वर्षों तक लगातार भाजपा के केराकत मण्डल इकाई के अध्यक्ष रहे। इसके आलावा अनेक वर्षों तक जिला और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। दादा के निधन की खबर सुनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ वीरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, अभिमन्यू सिंह सहित केराकत, मुफ़्तीगंज, थानागद्दी मण्डल के अध्यक्ष संजय सिंह, रणजीत सिंह, रामसमुझ निषाद, ध्रुव सिंह, पप्पू सरोज, प्रेमचंद दूबे आदि ने घर और घाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।