Tuesday, May 14, 2024
No menu items!

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तियरी गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये। थाने पहुंचे सभी घायलों को पुलिस ने इलाज हेतु चोरसंड सामुदायिक अस्पताल पर भेजा।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कालिका प्रसाद और कल्पनाथ के बीच कई माह से जमीनी विवाह चल रहा था। बताया गया कि शुक्रवार को एक पक्ष द्वारा लाठी डंडे के साथ दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया जिसमें एक पक्ष से कैलाश 65, आकाश 19, रोशनी 18 पुत्री कालिका प्रसाद और सावित्री 40 पत्नी कालिका प्रसाद को चोट आई। वहीं कल्पनाथ यादव 65, नीलेश यादव 22, आदिशक्ति 18 को चोट आई।
पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक अस्पताल चोरसंड पर करवाया। दोनों पक्षों ने एक—दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इस बारे में थाना निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है कि तहरीर मिली है, कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular