Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बारात से वापस लौट रहे छात्र की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत

  • हादसे की चपेट में आये अन्य दो साथी भी हुए घायल

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुम्बुलपुर मोड़ (कलवारी पोखरा) पर गुरुवार की देर रात्रि एक ही बाइक से लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। गम्भीर रूप से घायल यूनुसपुर निवासी रजनीश गौंड़ को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जद में आयें दूसरे साथी युवक का पैर फैक्चर हो गया। वहीं तीसरे की जरूरी उपचार के बाद डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। रात में ही ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया था। बिना अन्त्य परीक्षण कराए स्वजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। रजनीश गौंड़ पुत्र सुरेंद्र निवासी युनुसपुर 16 वर्ष, रिंकज पुत्र विनोद 17 वर्ष तथा विवेक पुत्र प्रदीप यादव 16 वर्ष निवासी शेख मनसूर अली एक ही बाइक से रुधौली गए, जहाँ बाइक खड़ी कर बारात निकल गए।

देर रात्रि वापसी हुई तो वे सभी घर के लिए निकले थे कि मनेछा स्तिथ सुम्बुलपुर मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। गम्भीर रूप से घायल तीनों को जिला मुख्यालय स्तिथ अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। रिंकज का पैर फैक्चर के साथ ही गम्भीर चोंटे आई है। घायल विवेक को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। स्वजनों ने स्थानीय पुलिस को यह कहते हुए डेड बॉडी वापस नही की उन्हें कोई कानूनी कार्यवाही नही करनी है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रजनीश हाईस्कूल का छात्र है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular