Monday, April 29, 2024
No menu items!

अधिवक्ता समिति के लिये अंतिम 3 तक कुल 25 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिये किया नामांकन

  • अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिये 3—3 हुये नामांकन

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन विभिन्न पदों पर कुल मिलाकर 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर जगदम्बा प्रसाद मिश्र, बृजेश श्रीवास्तव, हुबेदार पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह, महामंत्री पद पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव, नंद लाल यादव, शिव प्रसाद मौर्य, उपाध्यक्ष 2 पद 10 वर्ष से अधिक अनुभव के लिए रतन लाल गुप्ता, राजेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष एक पद 10 वर्ष से कम अनुभव के लिए उदय प्रताप यादव, संदीप सिंह, संदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र यादव, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर संदीप सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए कुंवर बहादुर, संयुक्त सचिव प्रशासन पर राम सिंह, आय व्यय निरीक्षक के लिए धर्म प्रकाश दूबे, सदस्य कार्यकारिणी 6 पद पर 15 वर्ष से कम अनुभव के लिए अनुपम यादव, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सरोज, शिव कुमार, मनोज पाल, राम प्रसाद हैं।

सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष अनुभव से अधिक 6 पद के लिए मात्र अजय यादव ने नामांकन किया। एल्डर्स कमेटी (चुनाव अधिकारी) दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक श्रीवास्तव, राम आसरे द्विवेदी, इंदू प्रकाश सिंह, भरत लाल यादव, भारत सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular