Monday, April 29, 2024
No menu items!

‘आप’ ने जिले से लेकर प्रदेशस्तरीय तक पदाधिकारियों को किया नियुक्त

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार पार्टी का विस्तार करते हुए जिला व प्रदेश स्तर तक पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अनुमोदन से जौनपुर में जिले व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी नियुक्त हुये। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के पास नवनियुक्त पदाधिकारीयों के नियुक्ति पत्र भेजकर इस बात की घोषणा की गई। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र जारी होने पर प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया विपिन पाठक, मंडल प्रभारी सोशल मीडिया अर्पित गिरी, पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हींच नारायण तिवारी, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, महासचिव पूजा सिंह, उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, महासचिव विनोद प्रजापति, सचिव विद्याधर मिश्रा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, शशिधर चौहान, अमित श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह आदि ने बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular