Monday, April 29, 2024
No menu items!

मनीष सिसोदिया सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने किया जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शन के बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई तीखी झड़प व नोक—झोंक
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से झड़प व नोक—झोंक हुई जिसके बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
बताया गया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी करने और दिल्ली में आप नेताओं को गिरफ्तार करके थाना में बैठाये जाने की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इसी क्रम में जौनपुर में नारेबाजी करते हुये विरोध प्रदर्शन किया गया जहां पुलिस से झड़प भी हुई। नोक—झोंक के बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बौद्ध प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिला प्रभारी कैलाश पटेल, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, जिला सह प्रभारी गुलाब सिंह राठौड़, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, प्रांत सचिव रघुवंश यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मोहम्मद इस्लाम खान, असावती बिंद, मोहम्मद सलीम, विनोद सोनकर, अमित विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, सुनील, सलमान, शशिधर, अनिलधर, जय प्रकाश चौहान, विशाल यादव, संजय पाल, मानिक चंद्र मौर्य, बबलू गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, राम भवन गौतम, सुरेश पांडेय, डॉ कमलेश, अवधेश यादव, ऑटो प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश गिरी, सुनील चौधरी, विजय दरिया, बब्बू, आलम, शकील, इसरार अहमद, श्याम लाल पटेल, राज बहादुर पाल, रिजवान अहमद, विद्याधर मिश्रा, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, विजय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular