Sunday, April 28, 2024
No menu items!

दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के राजस्व लेखाकार ने तहसील के एक प्रशानिक अधिकारी पर दुर्व्यहार किये जाने का आरोप लगाया है। राजस्व लेखाकार सत्येंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारी पर आरोप लगाया कि वह अपने कार्यालय में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे। इसी बीच अधिकारी कुछ कर्मचारियों के साथ आकर डाटते हुए कुर्सी से उठा दिये। जब वह उनके सामने बेंच पर बैठ गया तो वहां से भी अधिकारी उठाते हुए उनका मोबाइल छीनकर किसी कर्मचारी को दे दिये। इस सम्बंध में प्रशासनिक अधिकारी से पूछे जाने पर लगाये गए आरोप को निराधार बताया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular