Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लिफ्ट देकर 5 हजार की छिनैती का आरोप, पुलिस ने बताया संदिग्ध

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सखोई गांव के जंगल पास शनिवार की देर शाम को लिफ्ट लेकर आये युवक से चार लोगों ने 5 हजार रुपये की छिनैती कर लिया। विरोध कर लोगों उसकी पिटाई कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हौज गांव निवासी अब्दुल ने बताया कि नाथुपुर स्थित एटीएम से पैसा निकाल कर जफराबाद बाजार जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार से मदद मांगी तो उसने मुझे बैठा लिया। बाइक पर दो लोग सवार थे। बाइक जब जफराबाद बाईपास पर पहुंची। तब अब्दुल ने उनसे बाइक रोककर उतारने को बोला। वे लोग बाइक रोकने के बजाय बोले कि उनकी बहन की तबियत खराब है। वह आगे आगे एम्बुलेंस से जा रही है। उसे देखकर तुम्हें वापस लाकर यहीं छोड़ दूंगा। वे थोड़ी दूर थोड़ी दूर बोलकर सखोई जंगल में ले गए। वहां दो और युवक पहले से थे। उन लोगों ने उसका 5 हजार रुपये छीन लिया। विरोध करने पर मारा—पीटा। घटना की सूचना पर पहुंचे एक एस आई संजय कुमार ने उल्टे गाली भी दिया।

इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि वह युवक पूरी तरह से गलत बात बता रहा है। वह ओझा है तथा झाड़—फूंक करता है। उसके ऊपर शाह के पंजे गांव के एक गम्भीर मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। दूसरी बात यह के कबुलपुर बाजार ने फोर्स शाम को मौजूद थी। रास्ते ने सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। इसे जफराबाद बाईपास से छह किमी दूर लेकर बाइक सवार चले गये। यह शोर भी नहीं मचाया। यह खुद संदिग्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular