Monday, April 29, 2024
No menu items!

मां गायत्री पब्लिक स्कूल में अखण्ड रामायण शुरू

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मां गायत्री पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम में विगत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी वार्षिक अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू हुआ। पूरे विद्यालय परिवार ने इस वार्षिक अखंड रामायण पाठ में भक्ति भाव से सगभागिता निभाई। स्कूल के कोर्डिनेटर सूरज उपाध्याय ने बताया कि स्कूल में विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ शुभारंभ विधि—विधान के अनुरूप पूजन के साथ हुआ। इस आयोजन में पूरा विद्यालय परिवार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयोजन में प्रबंधक हरीश उपाध्याय, प्रबंध निर्देशिका मानवीय उपाध्याय, प्रवेक्षक सूरज उपाध्याय, निधि उपाध्याय, प्रधानाचार्य निरंजन आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular