Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक सम्पन्न

विकास यादव
जौनपुर। जलालपुर ब्लाक अंर्तगत ग्राम सलेमपुर तहसील केराकत कार्यालय में रविवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डा. विजय प्रकाश धुर्वे गोंड जिला महामंत्री, विशिष्ट अतिथि जनार्दन गोंड एडवोकेट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री नाथ गोंड एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष, गुड्डू राम गोंड जिलाध्यक्ष जौनपुर, जगदीश गोंड प्रधान प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे। बैठक में 20 फरवरी 2024 को जीपीओ गांधी पार्क विधानसभा लखनऊ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व ज्ञापन पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में कहा गया कि सर्व सहमति से उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद में गोंड, धुरिया, राजगोंड, खरवार को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में रखा जाय व अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमतापूर्वक जारी किया जाय। बैठक में महासभा के सभी तहसील अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष व सैकड़ों गोंड, खरवार के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular