Sunday, April 28, 2024
No menu items!

असहायों के लिये भगवान से कम नहीं देवदूत वानर सेना

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। आप यदि संकट में हो तो सबसे पहले याद आते हैं भगवान और यदि वह संकट आपके सामर्थ्य के बाहर हो तो आपको समझ में ही नहीं आएगा कि क्या करूं, उसी सामर्थ के संकट को दूर करने के लिए उतरते हैं देवदूत और अगर उन्हें देवदूतों को देखना हो तो देखिए वानर सेना को। जी हां, कोरोना काल के संकट के समय फेसबुक पर बनी वानर सेना तब से लेकर आज तक अपने देवदूतों के दम पर ऐसे-ऐसे संकट का सामना कर रही जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

कोरोना के समय पूरे देश में हजारों लोगों को भर्ती कराना, ऑक्सीजन दिलाना, दवा, प्लाजमा, ब्लड दिलाने में सहयोग करके चर्चा में आई वानर सेना ने जनता के दिलों में भगवान की तरह अपना स्थान बना लिया है।कोरोना के बाद हजारों लोगों को ब्लड दिलाना सैकड़ो लोगों की इलाज में मांग करके मदद करना और यह मदद छोटी नहीं थी। अनमय जैसे लड़के के लिए तीन करोड़ रुपए तक जुटा लिया गया था। सैकड़ों कन्याओं की शादी, हजारों लोगों को नौकरी और यह सिर्फ सोशल मीडिया के भरोसे हुआ है।

सोशल मीडिया पर मदद करने वाले उन्हें अनजान देवदूतों को बुलाया गया था। इस संबंध में संरक्षक अजीत सिंह और अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि नए वर्ष में यह काम दुगुने जोश के साथ हजारों लोगों का सहयोग करना है। कभी भी और कहीं भी हम लोग पूरे देश में इसके लिए तैयार हैं। हमारे वानर सेना के लोग हर संभव मदद केलिए खड़े हैं। अब तक हम लोग 173 कैंसर पीड़ित और गंभीर रोगियों का इलाज करा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular