Sunday, April 28, 2024
No menu items!

असहायों के चेहरे पर मुस्कान देने वाली है अनाज बैंक: इन्द्रेश कुमार

केराकत में देश के 7वें अनाज बैंक का किया गया शुभारम्भ
विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के सरायबीरू मोहल्ले में शनिवार को देश के 7वें अनाज बैंक का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने नेता जी की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। साथ ही कहा कि आज आपके क्षेत्र में अनाज बैंक का शुभारंभ हो गया हैं अनाज बैंक का उद्देश्य है कि कोई भूखा पेट न सोए।
उन्होंने बताया कि इस बैंक में अनाज जमा होता है और अनाज बांटा जाता है। जो भी व्यक्ति अपना अनाज, अनाज बैंक में देगा, उसे संतोष, दुआ और मोक्ष मिलेगा। उसके लिए स्वर्ग का दरवाजा खुल जायेगा। अनाज बैंक लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने वाली बैंक है। हिन्दू त्योहार, धर्म और लव जिहाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों में बहुत बड़ा ज्ञान और विज्ञान छिपा है। साथ ही कहा कि यदि दंगा मुक्त होना है तो सभी समुदायों को अपने अपने धर्म पर चलना होगा।
उन्होंने कहा कि दूसरे के धर्म की आलोचना करना बंद करना होगा। प्यार दो तरह का होता है। एक राधा—कृष्ण जैसा दूसरा पति—पत्नी का यदि कोई प्यार के नाम पर लव जिहाद करे। अगले दिन टुकड़े टुकड़े कर दे तो यह बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्य और संस्कृति में बड़ी ताकत होती है। संस्कार और सत्य की राह पर चलने मछली पालन करने वाले अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति बन गए। स्टेशन पर चाय बेचने वाले मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए और गीता पर भरोसा करने वाले ऋषि सुनक इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने कहा कि यदि नेता जी होते तो वर्ष 1947 में देश का विभाजन नहीं होती।
रोटी छीनने वाले से ज्यादा रोटी देने वाला होता है ताकतवर: गुरु जी
कार्यक्रम में पहुंचे संघ के विषय विशेषज्ञ एवं विशाल भारत संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ राजीव गुरू जी ने कहा कि देश में बहुत आंदोलन चला लेकिन पेट भरो आंदोलन नहीं चला। रोटी छीनने वालों से ज्यादा रोटी देने वाला होता है ताकतवर। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हिन्दू मुस्लिम से ऊपर उठकर वंचितों व भूखों की मदद करना चाहिए। उन्होंने बताया कि काशी में 26 सौ परिवार अनाज बैंक से जुड़े हैं जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुड़े हैं।उन्होंने कहा कि भूख और पीड़ा में जाति धर्म नहीं देखना चाहिए। पहले भेद नहीं था लेकिन आज समाज में कुछ लोग हैं जो भेद करने पर तुले हैं। उन्हें पहचानने की जरूरत है। उद्घाटन अवसर पर 23 महिलाओं को अनाज और अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनाज बैंक के जिला चेयरमैन नौसाद अहमद, बालक दास, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, खालिद अहमद, विशाल भारत संस्थान के उप जिला चेयरमैन इसरार अहमद, प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद, जिला पंचायत डॉ पप्पू सरोज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता पतालपुरी मठ के महंत बालक दास महराज एवं संचालन अर्चना भरतवंशी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular