Sunday, April 28, 2024
No menu items!

आनन्द सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष व प्रमोद बने प्रदेश महासचिव

जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के लोहता गांव निवासी सपा के युवा नेता आनन्द गुप्ता को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष और मछलीशहर विधानसभा के भूसौला महापुर गांव निवासी प्रमोद यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने आनन्द गुप्ता उर्फ पंकज को पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए समाजवादी लोहिनी वाहिनी जौनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता, विभिन्न सामाजिक आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता प्रमोद यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

इस मौके पर महासचिव प्रमोद यादव व जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए जन-जन के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। दोनों लोगों के मनोनयन की खबर मिलते ही सफाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular