Monday, April 29, 2024
No menu items!

नहर में पानी में न आने से आक्रोशित किसानों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

  • पुतला फूंकने का वीडियो वायरल होते ही फूले प्रशासन के हाथ—पांव, धरपकड़ शुरू

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के बराई गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने से हड़कंप मच गया है। मामले का फोटो और वीडिओ वायरल होने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। पुलिस मामले में धरपकड़ कर रही है। बता दें कि थानागद्दी क्षेत्र के किसान नहर में पानी नहीं आने से परेशान हैं। किसानों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से उन्होंने पुतला फूंकने की तरकीब सोची। योजना को सफल बनाने के लिए एक उत्साही युवक ने व्हाट्सअप ग्रुप में अधिक से अधिक लोगों को बराई गांव के नहर पुलिया के पास जुटने की अपील वाला मैसेज डाला।

शाम को बराई और उसके आस—पास के गावों के कुछ युवा किसान इकट्ठा हुए और पुतला बनाकर उसके ऊपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो और क्षेत्रीय सांसद वीपी सरोज का फोटो लगाकर फूंक दिया। हालांकि मुख्यमंत्री का पुतला फुंक जाने के बाद पुलिस प्रशासन को घटना का पता चला। उसके बाद तो हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। इस बाबत पूछे जानेपर क्षेत्राधिकरी गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular