Monday, April 29, 2024
No menu items!

आक्रोशित प्रधान संघ जानकारी के बाद हुआ सन्तुष्ट

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। मनरेगा के भुगतान को लेकर आक्रोशित प्रधान संघ संतुष्ट शनिवार को पूरी जानकारी के बाद सन्तुष्ट हो गया। हालांकि की ब्लॉक पर प्रधानों की काफी गहमागहमी रही। ज्ञात हो कि शुक्रवार को प्रधानों द्वारा कराए गए मनरेगा योजना के तहत प्रधानों द्वारा कराए गए पक्के काम का भुगतान हुआ। उक्त भुगतान में कुछ प्रधानों का भुगतान नहीं हो पाया। इसी बात को लेकर प्रधान काफी असंतुष्ट व आक्रोशित हो गए।
प्रधान संघ के सिरकोनी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में दर्जनों प्रधान ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए।वहाँ पर ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह व आशुतोष सिंह ने ब्लॉक के अकाउंटेंट अनिल सिंह से सारी बात की जानकारी किया। उससे पता चला कि और कई बड़े ब्लॉकों की अपेक्षा सिरकोनी ब्लॉक का भुगतान ज्यादा हुआ है। बाकी भुगतान अगली किश्त में हो जाएगा। तब जाकर प्रधानसंघ संतुष्ट हुआ।
प्रधान संघ के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि हमारे कुछ प्रधानों की भुगतान नहीं होने से काफी समस्या उतपन्न हो गयी। हालांकि सभी बात की जानकारी होने पर हम संतुष्ट है। समस्यायों के निदान की बात अधिकारियों द्वारा की गयी है।
ब्लॉक मुख्यालाल पर वंशराज मौर्य, रमेश चौहान, आदित्य सिंह, साहब लाल, सुनील निषाद, अशोक यादव, दुर्गा प्रसाद यादव सहित अन्य प्रधानगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular