Monday, April 29, 2024
No menu items!

घर से नाराज होकर निकला किशोर, परिजन परेशान

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र स्थित सफीपुर गांव से बिना बताये 18 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी गायब किशोर का पता नहीं चला तो परिजनों ने थक हारकर खेतासराय थाने में किशोर की गुमशुदगी की लिखित तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के सफीपुर गांव निवासी जानकी प्रसाद यादव का पुत्र अमन यादव किसी बात से नाराज होकर बिना बताये घर से निकल गया। परिजनों द्वारा सम्भावित स्थानों पर खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो परिवार वाले परेशान हो उठे और थक हारकर स्थानीय थाना खेतासराय में गुमशुदगी की तहरीर दी। गमजदा परिवार अमन की तलाश कर रहा है,उसका पता न चल पाने से जहां घर में मातम पसरा है वहीं परिवार वाले उसकी तलाश में परेशान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular