Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाये गये आशुतोष

जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर के साधारण सभा की बैठक गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी पर जायसवाल धर्मशाला सब्जी बाजार में कार्यक्रम अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल (सत्तन) की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारम्भ समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन, विद्या देवी माता सरस्वती व भारत माता के चित्र पर सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित करके किया।
बैठक में अनेक एजेंडों पर चर्चा हुई जहां आगामी 19 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि अभी नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यसमिति का कार्यकाल सिर्फ 4 महीने ही पूरा हुआ है जिसमें समिति बराबर सक्रिय रहते हुए जनपद के हर क्षेत्रों में समाज के सुख-दुख में सहभागिता करती रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रबंध कार्यसमिति जनपद में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा जनपद का कोई भी कोना अछूता नहीं रहेगा जो समिति से ना जुड़ा हो।
जिलाध्यक्ष ने समिति को विस्तार देते हुए और मजबूती प्रदान करते हुए अपने सहयोगी के रुप में कार्यकारी जिलाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल को मनोनीत किया जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। साथ ही सभी में नवमनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल को माला पहनाकर बधाई दिया।
इसी क्रम में उपस्थित सदस्यों ने अपना उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया। पिछले 4 महीने के कार्य के आय-व्यय का लेखा-जोखा जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सत्तन जायसवाल ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पीयूष जायसवाल, आय-व्यय निरीक्षक रमेश चंद जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश जायसवाल सुदनीपुर, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशर्फी लाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सतीश चंद्र जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, गिरीश चंद जायसवाल, संतोष जायसवाल, पवन जायसवाल, आशीष जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, दयाशंकर जायसवाल, ज्ञानचंद जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular