Monday, April 29, 2024
No menu items!

अटेवा जौनपुर ने सांसद श्याम सिंह यादव को दी बधाई

जौनपुर। अटेवा जौनपुर ने श्याम सिंह यादव सांसद को उत्तर प्रदेशीय ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बुके देकर बधाई दिया। साथ ही उम्मीद व्यक्त किया कि सांसद जी द्वारा पेंशन मुद्दे को सदन में पूरे दमख़म के साथ रखा जाता रहेगा। इस अवसर पर जिला संयोजक चन्दन सिंह, मीडिया प्रभारी इन्दु प्रकाश यादव, संगठन मंत्री सुभाष सरोज, सन्दीप यादव, सोशल मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक, उपाध्यक्ष मड़ियाहूं यादवेन्द्र यादव, बरसठी से विनोद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular