Sunday, April 28, 2024
No menu items!

किशोरी भगाने के आरोपित के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। किशोरी भगाने के एक आरोपित के खिलाफ अदालत ने धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस जारी कर दिया है। खेतासराय पुलिस ने न्यायालय से अब धारा 83 के तहत कुर्की की तैयारी शुरू कर दी हैं। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष खेतासराय चन्दन राय ने बताया कि यह बेहद ही गंभीर मामला है। धारा 82 के तहत आरोपित के पैतृक आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दी गई है। 83 का आदेश मिलते ही बहुत जल्द आरोपित के घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मरहट निवासी हर्षित सिंह पुत्र दिवाकर सिंह ने ग्राम कलापुर निवासी शीतला प्रसाद गुप्ता की पुत्री प्राची गुप्ता को बीते 09 सितम्बर 2022 को सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली थाना क्षेत्र खेतासराय जौनपुर से बहला फुसला कर भगा ले गया था। प्राची गुप्ता के परिवार वालों को मालूम हुआ तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्राची के भाई शिवम गुप्ता के तहरीर पर थाना खेतासारय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया गया लेकिन काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा तो आखिरकार 17 सितम्बर 2022 को खेतासराय पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में हर्षित सिंह पुत्र दिवाकर सिंह निवासी ग्रामसभा मरहट थाना खुटहन जौनपुर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 191/2022 धारा 363/366, आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया।

उधर खेतासराय पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए दबीश शुरू किया गया जबकि किशोरी भगाने के मुख्य आरोपित हर्षित सिंह जो काफी मनबढ़ किस्म का है। वह आज तक न अदालत में हाजिर हुआ और न ही पुलिस के शिकंजे में आया। करीब एक साल से फरार चल रहे इस आरोपित के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक प्रथम की अदालत ने 82 के तहत नोटिस जारी किया है। खेतासराय थाने के उपनिरीक्षक शान मोहम्मद खान ने 23 जनवरी 2023 को पुलिस टीम के साथ आरोपित हर्षित सिंह के घर पहुंचकर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। अब न्यायालय से 83 सीआरपीसी (कुर्की) का आदेश प्राप्त कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular