Monday, April 29, 2024
No menu items!

विद्यालय में तोड़—फोड़ कर चोरी का प्रयास

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में बुधवार की रात शरारती तत्वों ने तोड़—फोड़ करके चोरी करने का प्रयास किया। विद्यालय के शिक्षकों ने गुरुवार को थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शिक्षण कार्य हेतु निर्धारित समय पर विद्यालय के शिक्षक पहुंचे तो देखा कि विद्यालय की चहारदीवारी पर लगे शीशे को तोड़कर अंदर आकर तोड़—फोड़ कर चोरी का प्रयास किया। अराजक तत्वों ने विद्यालय परिसर में शराब पीकर दारू के बोतल भी फोड़कर इधर—उधर फेंके हैं। शिक्षकों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular