Monday, April 29, 2024
No menu items!

दीवानी न्यायालय में नीलमी प्रक्रिया 10 को होगी: अपर जिला जज

जौनपुर। अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर जिला जज ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के अनुमोदन के अनुसार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में स्वीकृत 16 कोर्ट रूम के निर्माण में बाधक 9 अशोक, 5 सागौन, 2 नीम, 1 पीपल, 1 गुलर एवं 7 यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटने की अनुमति प्रदान की गयी है। उक्त सभी पेड़ों की नीलामी 10 अगस्त को जनपद न्यायालय परिसर स्थित सभागार में सम्पन्न होगी। इच्छुक प्रतिभागी 9 अगस्त की सायं 5 बजे तक अपने निवास स्थान के सम्बन्ध में वैध पहचान प्रमाण-पत्र एवं अर्नेस्टमनी के रूप में 8500 की धनराशि केन्द्रीय नजारत में जमा करेंगे।

जिस व्यक्ति के पक्ष में नीलामी स्वीकृत होगी, उसे उसी दिन अर्नेस्टमनी की धनराशि समायोजित कराते हुए नीलामी की बोली की सम्पूर्ण धनराशि जमा करनी होगी। प्रभागीय निदेशक द्वारा दर्शित मूल्यांकन के आधार पर नीलामी की न्यूनतम सरकारी बोली की धनराशि 33564 निर्धारित की जाती है। जनपद न्यायाधीश के अनुमोदन के उपरान्त स्वीकृत नीलाम क्रेता अपने व्यय पर पेड़ों की कटाई व ढुलाई कर सकेगा। यह जानकारी सूचना विभाग जौनपुर द्वारा दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular