Monday, April 29, 2024
No menu items!

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने ईओ को दिया पत्रक

जौनपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद जौनपुर के पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र दिया। पत्रक के माध्यम से संरक्षक विनोद सिंह ने कर्मचारियों की समस्या से सम्बन्धित तमाम बिन्दुओं पर अधिशासी अधिकारी से वार्ता किया। साथ ही उनके लम्बित बकाये के भुगतान पर बल दिया। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से रिटायर कर्मचारी का पेंशन का एरियर एवं ए,सी,पी ग्रेच्युटी तथा मेडिकल का भुगतान नहीं हुआ है जिसके चलते कर्मचारियों में बहुत रोष है।

सरकार ने इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद जौनपुर को लगभग 8 करोड़ 50 लाख रुपये अवमुक्त किया है जिससे सभी कर्मचारियों का बकाया धन भुगतान किया जा सके। हम कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के मांग पत्र लेकर शासनादेश के अनुसार भुगतान करने हेतु अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों के बकाये का सम्पूर्ण धन भुगतान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सरंक्षक विनोद सिंह, तुफैल अहमद, अध्यक्ष कमरूदीन, महामंत्री लखन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष उमेश चन्द, संजीव उपाध्याय, सलीम, सगीर, रिजवान, मुन्ना, दिलशाद, संजीव यादव, सलामुद्दीन सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular