Sunday, April 28, 2024
No menu items!

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिये चला जागरूकता अभियान

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में 1 फरवरी से 31 मार्च तक डोर-टू-डोर गीला व सूखा कूड़ा कलेक्शन अभियान के अन्तर्गत नगरवासियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद कार्यालय से किया गया। साहबगंज, सब्जी मण्डी, गोला मण्डी, पकड़ी, जंघई रोड, कमालपुर होते हुए रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुआ।
उक्त कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी, शिवानन्द वास्को अवर अभियन्ता जलकल, ज्ञान प्रकाश पटेल, बृज किशोर यादव लिपिक, भरत लाल, शहजाद सहित अन्य कर्मचारी सहित सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular