Monday, April 29, 2024
No menu items!

अयोध्या सजा दी है अब काशी भी सजायेंगे: रूपेश जायसवाल

शाहगंज, जौनपुर। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बावत हल्दी युक्त अक्षत कार्यकर्ता घर-घर लें पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति के नगर संयोजक रुपेश जायसवाल, संजय अग्रहरि, शिवम अग्रहरी, हनुमान अग्रहरि, श्रीराम अग्रहरि, सिकन्दर साहू, अश्वनी अग्रहरि आदि भोर होते ही पूजित अक्षत संग घर—घर पहुंचकर जय श्रीराम के नारे बुलंद करते अक्षत सौंप रहे हैं। कहा जा रहा है कि आगामी 22 जनवरी को नजदीकी मन्दिर पर 11 से 2 बजे तक पूजा—पाठ करें। साथ ही शाम से दीपावली पर्व की भांति पूरे नगर में दीपोत्सव आयोजित करें। इस दौरान घरों पर रंगोली बना झालरों से सजायें। आह्वान किया गया कि ऐतिहासिक पल पर पूरा नगर राममय हो जायें। रामधुन पर कार्यक्रम के साथ दीपोत्सव मनाया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular